IND vs ENG 4th Test 2024 Day 2 Free Live Streaming: आज भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट का दूसरा दिन, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की.
IND vs ENG 4th Test 2024 Day 2 Free Live Streaming: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की. चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड 90 ओवर में सात विकेट खोकर 302 रन बना लिए हैं. जो रूट नाबाद 106 रन और ओली रॉबिन्सन नाबाद 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.
टीम इंडिया की तरफ से अपना पहला टेस्ट खेल रहे आकाश डीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए. आकाश दीप ने रांची टेस्ट के ज़रिए भारत के लिए डेब्यू किया. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में आकाश को भारतीय टीम में जगह मिली हैं. आज दूसरे दिन का खेल सुबह 9:30 भारतीय समय पर शुरू होगा. टीम इंडिया और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 और कलर्स कॉम्प्लेक्स चैनल्स पर उपलब्ध होगा. वहीं चौथे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकेंगे.
देखें ट्वीट:
How many more runs will the visitors rack up on Day 2️⃣? 👀
Don't miss a moment of the action from #INDvENG 4th Test, LIVE starting at 8:45 AM on #JioCinema, #Sports18 & #ColorsCineplex. 👈#JioCinemaSports #BazBowled #IDFCFirstBankTestSeries pic.twitter.com/KflRgjNRzN— JioCinema (@JioCinema) February 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2024 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

