क्रिकेट

Ind vs Eng 4th T20I 2021: सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ T20I क्रिकेट करियर का किया आगाज

सूर्यकुमार यादव ने अपने T20I क्रिकेट करियर का पहला रन जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का लगाकर प्राप्त किया. यादव फिलहाल चौथे T20I में 25 गेंदों का सामना कर पांच चौके एवं दो छक्के की मदद से 43 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Ind vs Eng 4th T20I 2021: सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ T20I क्रिकेट करियर का किया आगाज
सूर्यकुमार यादव (Photo Credits: Twitter/BCCI)

नई दिल्ली, 18 मार्च: भारतीय क्रिकेट टीम के 30 वर्षीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए आज अपना दूसरा T20I मुकाबला खेल रहे हैं. यादव को अपने पहले डेब्यू T20I मुकाबल में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने उन्हें उनके दूसरे T20I ममुकाबले में वन डाउन पर बल्लेबाजी करने के लिए उतारा है. यादव ने अपने T20I क्रिकेट करियर का पहला रन जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का लगाकर प्राप्त किया. यादव फिलहाल चौथे T20I में 25 गेंदों का सामना कर पांच चौके एवं दो छक्के की मदद से 43 रन बनाकर खेल रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).