क्रिकेट

IND vs ENG 1st Test Day 4 Tea Break Update: टी ब्रेक तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 95 रन, जीत के लिए 136 रनों की दरकार

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल जारी हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 77 ओवर में 6 विकेट खोकर 316 रन बना लिए थे. इंग्लैंड की टीम ने 126 रनों की बढ़त बना ली थीं.

IND vs ENG 1st Test Day 4 Tea Break Update: टी ब्रेक तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 95 रन, जीत के लिए 136 रनों की दरकार
केएल राहुल (Photo Credit: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल जारी हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 77 ओवर में 6 विकेट खोकर 316 रन बना लिए थे. इंग्लैंड की टीम ने 126 रनों की बढ़त बना ली थीं. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 64.3 ओवर में महज 246 रन बनाकर सिमट गई. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 121 ओवर में 436 रन बनाकर सिमट गई. दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 102.1 ओवरों में 420 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से दिग्गज बल्लेबाज ओली पोप ने सबसे ज्यादा 196 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 231 रनों की दरकार हैं. इस बीच टी ब्रेक तक टीम इंडिया ने 29 ओवर में 3 विकेट खोकर 95 रन बना लिया हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए 136 रन की जरूरत हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).