क्रिकेट

IND vs ENG 1st Test Day 3 Tea Break Update: टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर बनाए 172 रन, अभी भी टीम इंडिया से 18 रन पीछे

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 110 ओवर में 7 विकेट खोकर 421 रन बना लिए थे. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

IND vs ENG 1st Test Day 3 Tea Break Update: टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर बनाए 172 रन, अभी भी टीम इंडिया से 18 रन पीछे
ओली पोप (Photo Credits: ECB/Twitter)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 110 ओवर में 7 विकेट खोकर 421 रन बना लिए थे. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 64.3 ओवर में महज 246 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 121 ओवर में 436 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया ने 190 रनों की बढ़त बना ली हैं. टीम इंडिया की तरफ से दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. इस बीच टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने 42 ओवरों के बाद 5 विकेट के नुकसान के साथ 172 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम भारत से अभी भी 18 रन पीछे है. ओली पोप 67 रन बनाकर नाबाद हैं. बेन फॉक्स ने 2 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट चटकाए है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2024 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).