IND vs ENG 1st Test Day 1 Live Score Update: टीम इंडिया को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हुए आउट
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 25 जनवरी से हो रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें अगले डेढ़ महीने तक इस टेस्ट सीरीज में व्यस्त रहेगी.
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 25 जनवरी से हो रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें अगले डेढ़ महीने तक इस टेस्ट सीरीज में व्यस्त रहेगी. यहां टीम इंडिया के दमदार घरेलू टेस्ट रिकॉर्ड को इंग्लैंड टीम अपने बैजबॉल स्टाइल से चुनौती देगी. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 64.3 ओवर में महज 246 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 24 रन बनाकर जैक लीच का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 80/1.
1ST Test. WICKET! 12.2: Rohit Sharma 24(27) ct Ben Stokes b Jack Leach, India 80/1 https://t.co/HGTxXf8b1E #INDvENG @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) January 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

