IND vs BAN, 47th Match Super 8 Live Score Update: बांग्लादेश की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन लौटे पवेलियन
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 47वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. यह दोनों टीमों का सुपर-8 का सातवां मुकाबला हैं.
IND vs BAN, 47th Match Super 8: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 47वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. यह दोनों टीमों का सुपर-8 का सातवां मुकाबला हैं. रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अजेय रही थी और अपनी फॉर्म को आगे बरकरार रखना चाहेगी. वहीं बांग्लादेश की टीम उलटफेर करने में माहिर है. इस बीच बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 196 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रनों की आतिशी पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. बांग्लादेश की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 197 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन/नजमुल हुसैन शान्तो 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. बांग्लादेश की टीम का स्कोर 66/2.
WT20 2024. WICKET! 9.4: Tanzid Hasan 29(31) lbw Kuldeep Yadav, Bangladesh 66/2 https://t.co/UDl6GDmecg #T20WorldCup #INDvBAN
— BCCI (@BCCI) June 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

