IND vs AUS Final: फाइनल मैच के बीच फिलिस्तीन का झंडा लेकर विराट कोहली से मिलने पंहुचा पिच आक्रमणकारी, सुरक्षाकर्मियों ने किया गिरफ्तार
क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा हैं. देश भर के क्रिकेट प्रेमी इस दिन यह उत्सव मनाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं. इस मौके पर देश भर के दिग्गज नेता देश के खिलाड़ियों को सभी राजनीतिक आग्रहों से मुक्त होकर जीत की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
IND vs AUS Final: क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा हैं. देश भर के क्रिकेट प्रेमी इस दिन यह उत्सव मनाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं. इस मौके पर देश भर के दिग्गज नेता देश के खिलाड़ियों को सभी राजनीतिक आग्रहों से मुक्त होकर जीत की शुभकामनाएं दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. दोनों ही देशों और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक अपनी-अपनी टीम की जीत की कामना कर रहे हैं. टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में सभी मुकाबले जीती हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा हैं.
आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. इस बीच एक पिच आक्रमणकारी 'फिलिस्तीन पर बमबारी बंद करो' लिखी शर्ट पहनकर और हाथ में फिलिस्तीन का झंडा लेकर मैदान में प्रवेश करता है, उसने बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली को गले लगाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हटा दिया और उसे पकड़ लिया गया. तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया गया.
देखें ट्वीट:
A pitch invader with Palestine flag and shirt saying 'Stop bombing Palestine' tried to hug Virat Kohli in the World Cup final in Ahmedabad 🇵🇸👀 #CWC2023Final #INDvsAUSfinal #Palestine pic.twitter.com/DlrmQF0YxA— Farid Khan (@_FaridKhan) November 19, 2023
🚨 A child having Palestine flag on his shirt and motto "stop bombing palestine" breached the field to meet Virat Kohli !#INDvsAUSfinal pic.twitter.com/Xe7xJhoVsu— Haroon 🏏🌠 (@Haroon_HMM) November 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2023 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

