क्रिकेट

IND vs AUS 3rd Test Day 2 Live Score Updates: टीम इंडिया का 9वां विकेट गिरा, उमेश यादव लौटे पवेलियन

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. चार मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस ट्रॉफी का यह 16वां सीजन 10वीं बार भारतीय सरजमीं पर खेला जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर और दिल्ली में खेले गए पहले और दूसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी.

IND vs AUS 3rd Test Day 2 Live Score Updates: टीम इंडिया का 9वां विकेट गिरा, उमेश यादव लौटे पवेलियन
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: ICC/Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. चार मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस ट्रॉफी का यह 16वां सीजन 10वीं बार भारतीय सरजमीं पर खेला जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर और दिल्ली में खेले गए पहले और दूसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 54 ओवर में 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए थे. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 33.2 ओवरों में महज 109 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुह्नमैन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 76.3 ओवर में 197 रन बनाकर सिमट गई हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 88 रनों की बढ़त बना ली हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को 9वां बड़ा झटका लगा हैं. उमेश यादव 0 रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 155/9.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).