क्रिकेट

IND vs AUS 3rd ODI Live Score Update: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, एश्टन आगर ने हार्दिक पांड्या को बनाया अपना शिकार

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है. भारत ने पहले वनडे में पांच विकेट से जीत दर्ज की थी. ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरा वनडे मैच 10 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही.

IND vs AUS 3rd ODI Live Score Update: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, एश्टन आगर ने हार्दिक पांड्या को बनाया अपना शिकार
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है. भारत ने पहले वनडे में पांच विकेट से जीत दर्ज की थी. ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरा वनडे मैच 10 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलियाई टीम में निर्णायक मुकाबले के लिए कई बदलाव हुए हैं. टीम इंडिया ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रलिया की टीम 49 ओवरों में 10 विकेट खोकर 269 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटके. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 270 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को 5वां बड़ा झटका लगा हैं. विराट कोहली 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. टीम इंडिया का स्कोर 185/5.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).