क्रिकेट

IND vs AUS 3rd ODI Live Score Update: टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा, विराट कोहली 56 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है. टीम इंडिया सीरीज के पहले दो वनडे मुकाबले जीतकर अजेय बढ़त बना चुका है. अब टीम इंडिया के पास तीसरे वनडे में जीत हासिल कर क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है.

IND vs AUS 3rd ODI Live Score Update: टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा, विराट कोहली 56 रन बनाकर आउट
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है. टीम इंडिया सीरीज के पहले दो वनडे मुकाबले जीतकर अजेय बढ़त बना चुका है. अब टीम इंडिया के पास तीसरे वनडे में जीत हासिल कर क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है. पहले दो मैचों के मुकाबले तीसरे वनडे में दोनों ही टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं. तीसरे वनडे में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की भी तीसरे वनडे में वापसी हुई है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 352 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल मार्श ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 353 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. विराट कोहली 56 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 171/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).