IND vs AUS 2nd Test Day 3 Live Score Updates: ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा 9वां झटका, नाथन लियोन हुए आउट
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल जारी हैं.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. इससे पहले दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 62 रनों की बढ़त बना ली हैं. पहली पारी में टीम इंडिया ने 83.3 ओवर में 262 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से आलराउंडर अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. पहली पारी में टीम इंडिया 1 रन से पीछे हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 78.4 ओवर में 263 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को 9वां बड़ा झटका लगा हैं. नाथन लियोन 8 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार हुए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 113/9.
2ND Test. WICKET! 29.5: Nathan Lyon 8(21) b Ravindra Jadeja, Australia 113/9 https://t.co/hQpFkyZGW8 #INDvAUS @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) February 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2023 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

