क्रिकेट

IND vs AUS 2nd ODI Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया की टीम का तीसरा विकेट गिरा, मार्नस लाबुशेन 27 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने पहला वनडे 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. टीम इंडिया के पास दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका है. केएल राहुल इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं.

IND vs AUS 2nd ODI Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया की टीम का तीसरा विकेट गिरा, मार्नस लाबुशेन 27 रन बनाकर आउट
भारतीय क्रिकेट टीम ( Photo Credit: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने पहला वनडे 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. टीम इंडिया के पास दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका है. केएल राहुल इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को शुरुआती दो मैचों से आराम दिया गया है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस आज नहीं खेल रहे हैं. कमिंस की जगह जोस हेजलवुड ने ली है. टीम इंडिया की ओर से दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज के मैच का हिस्सा नहीं हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 399 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 105 रनों की आतिशी पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 400 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. मार्नस लाबुशेन 27 रन बनाकर आर अश्विन का शिकार हुए. ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 89/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).