IND vs AUS 1st ODI Live Score Update: टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई, मिचेल स्टार्क ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को बनाया अपना शिकार
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इससे पहले टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी. अब वह वनडे में जीत के इरादे से मैदान में उतर रहीं हैं. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या भारत की कप्तानी करेंगे.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इससे पहले टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी. अब वह वनडे में जीत के इरादे से मैदान में उतर रहीं हैं. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या भारत की कप्तानी करेंगे. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. पहले वनडे की दोनों टीमें इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम टीम 35.4 ओवर में महज 188 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 81 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटके. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 189 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को चौथा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. टीम इंडिया का स्कोर 39/4.
1ST ODI. WICKET! 10.2: Shubman Gill 20(31) ct Marnus Labuschagne b Mitchell Starc, India 39/4 https://t.co/BAvv2E8K6h #INDvAUS @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) March 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

