क्रिकेट

IND vs AFG, 43rd Match, Super 8 Live Score Update: अफगानिस्तान की टीम का तीसरा विकेट गिरा, हजरतुल्लाह जजई 2 रन बनाकर आउट

IND vs AFG, 43rd Match, Super 8 Live Score Update: अफगानिस्तान की टीम का तीसरा विकेट गिरा, हजरतुल्लाह जजई 2 रन बनाकर आउट
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

IND vs AFG, 43rd Match, Super 8: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 43वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउनमें खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये सुपर-8 का तीसरा मुकाबला हैं. रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अजेय रही थी और अपनी फॉर्म को आगे बरकरार रखना चाहेगी. वहीं राशिद खान की कप्तानी में अफगान टीम भारत को चौंकाने का प्रयास करेगी. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 181 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 53 रनों की आतिशी पारी खेली. अफगानिस्तान की ओर से कप्तान राशिद खान और फजलहक फारूकी ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके. अफगानिस्तान की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. हजरतुल्लाह जजई 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. अफगानिस्तान की टीम का स्कोर 23/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 10:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).