IND Beat SL 1st T20I Live Score Update: रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया ने श्रीलंका को 43 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त
इससे पहले श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 213 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 58 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
IND vs SL 1st T20I: श्रीलंका दौरे का आगाज आज से हो गया हैं. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 43 रनों से हरा दिया हैं. पहले टी20 मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 213 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 58 रनों की धमाकेदार पारी खेली. श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 19.2 ओवर में महज 170 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 79 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से रियान पराग ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मकाबला कल शाम को सात बजे से खेला जाएगा.
1ST T20I. India Won by 43 Run(s) https://t.co/Ccm4ubmWnj #SLvIND #1stT20I
— BCCI (@BCCI) July 27, 2024
1ST T20I. WICKET! 19.2: Dilshan Madushanka 0(1) b Riyan Parag, Sri Lanka 170 all out https://t.co/Ccm4ubmWnj #SLvIND #1stT20I
— BCCI (@BCCI) July 27, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

