IND Beat AUS In 2nd ODI: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों (DLS) से हराया, रवींद्र जड़ेजा और आर अश्विन की जोड़ी ने किया कमाल
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 399 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 105 रनों की आतिशी पारी खेली.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस के नियम के आधार पर 99 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. केएल राहुल इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आए. रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को शुरुआती दो मैचों से आराम दिया गया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 399 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 105 रनों की आतिशी पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. बारिश की वजह से 17 ओवर्स कांटे गए हैं. ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 317 रनों का लक्ष्य मिला है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 28.1 ओवर में महज 217 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सीन एबॉट ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से आर अश्विन और रवींद्र जड़ेजा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा.
2ND ODI. India Won by 99 Run(s) (D/L Method) https://t.co/OeTiga5wzy #INDvAUS @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) September 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

