क्रिकेट

ICC ODI Rankings: वनडे में नंबर वन बनी टीम इंडिया, तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर हासिल की बादशाहत

आज इंदौर वनडे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया है. वहीं, इस जीत के बाद टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप पर पहुंच गई है. इस मैच में न्यूजीलैंड के सामने 386 रनों का लक्ष्य था, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में महज 295 रनों पर सिमट गई.

ICC ODI Rankings: वनडे में नंबर वन बनी टीम इंडिया, तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर हासिल की बादशाहत
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

आज इंदौर वनडे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया है. वहीं, इस जीत के बाद टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप पर पहुंच गई है. इस मैच में न्यूजीलैंड के सामने 386 रनों का लक्ष्य था, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में महज 295 रनों पर सिमट गई. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 385 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 112 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 138 रनों की बेहतरीन पारी खेली. टीम इंडिया की ओर युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए. वनडे सीरीज के बाद अब 27 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).