क्रिकेट

Hardik Pandya Declared Fit: हार्दिक पंड्या टखने की चोट से उबरे, IND vs AFG घरेलू टी20 सीरीज में करेंगे कप्तानी- रिपोर्ट

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या विश्व कप 2023 के दौरान लगी टखने की चोट से उबर गए हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे.

Hardik Pandya Declared Fit: हार्दिक पंड्या टखने की चोट से उबरे, IND vs AFG घरेलू टी20 सीरीज में करेंगे कप्तानी- रिपोर्ट
Rohit Sharma, Hardik Pandya (Photo Credit: X)

Hardik Pandya Declared Fit: भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या विश्व कप 2023 के दौरान लगी टखने की चोट से उबर गए हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. पहले की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पंड्या का टी20ई और यहां तक कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के अगले संस्करण के लिए भी खेलना संदिग्ध था. इस बीच टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने टखने की चोट से उबर गए हैं और टीम की कमान संभाल सकते हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव टकने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं. हालाँकि अगर हार्दिक पंड्या अनुपलब्ध हैं और रविन्द्र जडेजा को कप्तान नहीं बनाया गया तो रोहित शर्मा को टीम का नेतृत्व करने के लिए कहा जा सकता है. जबकि ऋतुराज गायकवाड़ को ऊँगली की चोट से झूझ रहे हैं. जो एशियाई गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी किये थे.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).