क्रिकेट

Eng vs Aus, Ashes 3rd Test 2023 Day 3 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 224 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड को जीत के लिए मिला 251 रन का टारगेट

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जा रहा है. दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया 43 रनों से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. मैच के तीसरे दिन बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ.

Eng vs Aus, Ashes 3rd Test 2023 Day 3 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 224 रनों पर सिमटी, इंग्लैंड को जीत के लिए मिला 251 रन का टारगेट
इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जा रहा है. दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया 43 रनों से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. मैच के तीसरे दिन बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ. दूसरी पारी में अपने दूसरे दिन के स्कोर चार विकेट पर 116 रन से आगे खेलने उतरी और 224 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 251 रन का लक्ष्य मिला हैं. इससे पहले इंग्लैंड की पूरी टीम 52.3 ओवर में 237 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए. जैक क्रॉली ने 33, मार्क वुड ने 24 और मोईन अली ने 21 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए हैं. तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 263 रन बनाए हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).