क्रिकेट

Copa del Rey: स्पेनिश कप में रियल मैड्रिड की आसान जीत, अरंडिना को 3-1 से हराया

कोपा डेल रे खिताब विजेता मैड्रिड ने शनिवार रात चौथी श्रेणी के अरंडिना को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के अंतिम 16 के लिए क्वालीफाई किया. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, "एक कमजोर प्रतिद्वंदी के खिलाफ खेलते हुए रियल मैड्रिड ने पहले हाफ में संघर्ष किया. ब्रेक तक स्कोर 0-0 से बराबरी पर रहा.

Copa del Rey: स्पेनिश कप में रियल मैड्रिड की आसान जीत, अरंडिना को 3-1 से हराया
Real Madrid (Photo Credit: @realmadrid)

मैड्रिड, 7 जनवरी: कोपा डेल रे खिताब विजेता मैड्रिड ने शनिवार रात चौथी श्रेणी के अरंडिना को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के अंतिम 16 के लिए क्वालीफाई किया. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, "एक कमजोर प्रतिद्वंदी के खिलाफ खेलते हुए रियल मैड्रिड ने पहले हाफ में संघर्ष किया. ब्रेक तक स्कोर 0-0 से बराबरी पर रहा. हैरान करने वाली बात यह है कि अरंडिना के खिलाफ 80 प्रतिशत से अधिक समय तक गेंद मैड्रिड के पास थी, बावजूद इसके वे एक भी गोल नहीं दाग पाए. यह भी पढ़ें: Kalinga Super Cup 2024: कलिंगा सुपर कप के के लिए भुवनेश्वर में तैयार हुई फुटबॉल पिच, तस्वीर आई सामने

हालांकि, मैड्रिड ने 54वें मिनट में बढ़त हासिल की. पेनल्टी के जरिए जोसेलु ने टीम के लिए पहला गोल दागा. खास बात यह रही कि टीम ने कुछ सेंकड बाद ही एक और गोल किया. यह गोल ब्राहिम डियाज़ ने 55वें मिनट में किया. ब्राहिम ने मात्र एक मिनट बाद मैड्रिड की बढ़त को दोगुना कर दिया और लगभग मैच अपनी टीम के पक्ष में कर दिया.

अंतिम मिनटों में मैड्रिड का तीसरा गोल भी आ गया. यह गोल रोड्रिगो ने बिल्कुल खेल की समाप्ति के समय किया. वहीं, अरंडिना को देर से ही थोड़ी राहत मिली, जब नाचो ने टीम के लिए पहला गोल दागा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).