Rohit Sharma Chapter In School Textbook: स्कूल सिलेबस में शामिल किया गया रोहित शर्मा के नाम से अध्याय, टैलेंटेड बल्लेबाज के बारे में पढ़ेंगे बच्चे, देखें वायरल तस्वीर
19 नवंबर को भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल से पहले एक जनरल नॉलेज की किताब की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है,
Rohit Sharma Chapter In School Textbook: 19 नवंबर को भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल से पहले एक जनरल नॉलेज की किताब की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है, जिसमें एक अध्याय पूरी तरह से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को समर्पित है. अब, बच्चे स्कूल में भारतीय टीम के कप्तान और एक सफल टैलेंटेड बल्लेबाज रोहित शर्मा के बारे में स्कूल के किताब में पढ़ सकेंगे. रोहित शर्मा ने विश्व कप में शुरू से ही अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी है. उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सलामी बल्लेबाज शुभमन ने भी रोहित का अच्छा साथ निभाया है.
फोटो देखें:
A chapter on Captain Rohit Sharma in a school book#RohitSharma𓃵 #ICCMensCricketWorldCup2023 #TeamIndia pic.twitter.com/XU5frYooMm
— Cricket Addictor (@AddictorCricket) November 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2023 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

