Shakib Al Hasan Ruled Out Of Match vs AUS: उंगली में फ्रैक्चर के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप मैच से बाहर हुए कप्तान शाकिब अल हसन
मैच के बाद दिल्ली में उनका आपातकालीन एक्स-रे हुआ जिसमें बाएं पीआईपी जोड़ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. रिकवरी तीन से चार सप्ताह में होने का अनुमान है. वह अपना रिहैब शुरू करने के लिए आज बांग्लादेश रवाना होंगे.''
Shakib Al Hasan Ruled Out Of Match vs AUS: शाकिब अल हसन अपनी बायीं तर्जनी में फ्रैक्चर के कारण आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. स्टार ऑलराउंडर कप्तान ने श्रीलंका के खिलफ मैच में दो विकेट और 65 गेंदों पर 82 रन बनाकर अपनी टीम को तीन विकेट से जीत दिलाई थी. आईसीसी ने राष्ट्रीय टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान के हवाले से कहा, “शाकिब को उनकी पारी की शुरुआत में बायीं तर्जनी पर चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने सहायक टेप और दर्द निवारक दवाओं के साथ बल्लेबाजी करना जारी रखा था. मैच के बाद दिल्ली में उनका आपातकालीन एक्स-रे हुआ जिसमें बाएं पीआईपी जोड़ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. रिकवरी तीन से चार सप्ताह में होने का अनुमान है. वह अपना रिहैब शुरू करने के लिए आज बांग्लादेश रवाना होंगे.''
ट्वीट देखें:
🚨 JUST IN: Bangladesh's star player has been ruled out of their final #CWC23 match against Australia!
Details 👇https://t.co/ae0wgYT9Xi
— ICC (@ICC) November 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

