क्रिकेट

BBL Run Out Video: रन आउट होने का यह तरीका शायद ही आपने किसी ने देखा होगा, फील्डर आपस में फेकते रह गए थ्रो; देखें मजेदार वीडियो

बिग बैश लीग 2023-24 सीज़न का प्लेऑफ़ चरण शुक्रवार से शुरू हो गया है. नॉकआउट गेम के लिए, गत चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स 20 जनवरी को पर्थ स्टेडियम में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ खेला गया. इस मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स को 50 रन से हरा दिया. मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे सभी फैंस हसने लगे.

BBL Run Out Video: रन आउट होने का यह तरीका शायद ही आपने किसी ने देखा होगा, फील्डर आपस में फेकते रह गए थ्रो; देखें मजेदार वीडियो
बीबीएल (Photo Credits: Twitter)

बिग बैश लीग 2023-24 सीज़न का प्लेऑफ़ चरण शुक्रवार से शुरू हो गया है. नॉकआउट गेम के लिए, गत चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स 20 जनवरी को पर्थ स्टेडियम में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ खेला गया. इस मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स को 50 रन से हरा दिया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ, जिससे सभी फैंस हसने लगे. मैच के दौरान बल्लेबाज से शॉट मारकर रन लेने के लिए भागा, नॉनस्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज ने भी भागना चाहा लेकिन गेंद फील्डर के हाथ में देखकर वापस क्रीज में आ गया. फील्डर ने गेंद पकड़कर नॉस्ट्राइकर एन्ड पर थ्रो किया लेकिन गेंद स्टंप पर लगने की जगह दूसरे फील्डर के पास पहुंच गई. वहीं, दूसरे फील्डर ने भी नॉनस्ट्राइकर को रन आउट करने के लिए गेंद थ्रो किया पर स्टंप पर लगने की जगह पहले फील्डर के पास गई. फिर पहले फील्डर ने गेंद विकेटकीपर के पास फेंका और विकेटकीपर ने रन आउट किया. ये दृश्य देखकर मैदान में मौजूद दर्शक हसने लगे. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि ये वीडियो बीबीएल के पिछले सीजन का हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).