Babar Azam On Biryani: रवि शास्त्री ने बिरयानी को लेकर बाबर आजम से पूछा सवाल, पाकिस्तानी कप्तान ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब; देखें वीडियो
आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 का आगाज कल यानी 5 अक्टूबर से भारत की धरती पर हो रहा है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा.
आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 का आगाज कल यानी 5 अक्टूबर से भारत की धरती पर हो रहा है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनेगा. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से हैदराबादी बिरयानी के बारे में पूछा. उन्होंने कहा कि बाबर...हैदराबादी बिरयानी कैसी थी? इस पर बाबर आजम ने हंसते हुए रवि शास्त्री को जवाब दिया कितनी बार पूछोगे.... बहुत अच्छी थी, यहां के लोग बहुत अच्छे हैं. हमारा बहुत अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है. बिरयानी लाजवाब थी, सोशल मीडिया पर रवि शास्त्री द्वारा पूछा गया यह सवाल बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहा है.
When Ravi Shastri asked Babar Azam about Hyderabad's biryani, see what he said👇😂#BabarAzam #CWC23pic.twitter.com/MsmLL3ef9q
— 𝙎𝙝𝙚𝙠𝙝𝙖𝙧 (@shekhar16793) October 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

