क्रिकेट

Axar Patel: अक्षर पटेल की फिरकी में फंसे जॉनी बेयरस्टो, बोल्ड होने के बाद हो गए हैरान-Watch VIDEO

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 25 जनवरी से हो रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें अगले डेढ़ महीने तक इस टेस्ट सीरीज में व्यस्त रहेगी.

Axar Patel: अक्षर पटेल की फिरकी में फंसे जॉनी बेयरस्टो, बोल्ड होने के बाद हो गए हैरान-Watch VIDEO
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 25 जनवरी से हो रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें अगले डेढ़ महीने तक इस टेस्ट सीरीज में व्यस्त रहेगी. यहां टीम इंडिया के दमदार घरेलू टेस्ट रिकॉर्ड को इंग्लैंड टीम अपने बैजबॉल स्टाइल से चुनौती देगी. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत बढ़िया रहीं, लेकिन स्पिनर्स आने के बाद महज 5 रन पर तीन विकेट गिर गए. वहीं, स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो क्लीन बोल्ड हो गए. जॉनी बेयरस्टो गेंद को जब तक समझ पाते तब तक गेंद स्टंप पर जाकर टकरा गई. बोल्ड होने के बाद जॉनी बेयरस्टो भी हैरान रह गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).