क्रिकेट

'हीरो अपनी तलवार चलाना कभी बंद नहीं करता', गुजरात के खिलाफ एमएस धोनी की शानदार पारी पर चेन्नई ने किया भावुक पोस्ट

10 मई को आईपीएल 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस ने अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हरा दिया. इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकशान पर 231 रन बनाए.

'हीरो अपनी तलवार चलाना कभी बंद नहीं करता', गुजरात के खिलाफ एमएस धोनी की शानदार पारी पर चेन्नई ने किया भावुक पोस्ट
MS Dhoni (Photo Credit: IPL/BCCI)

10 मई को आईपीएल 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस ने अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हरा दिया. इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकशान पर 231 रन बनाए. जवाब में मेहमान टीम 8 विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी. इस दौरान मैच के समय गुजरात का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिले रंग से भरा था. चेन्नई के फैंस अपनी टीम का समर्थन करने के लिए आए थे. हालाँकि उनकी टीम जीत तो नहीं पाई. लेकिन एमएस धोनी की बल्लेबाजी जरूर देखने को मिली. जिसे फैंस खुश हो गए.

माही ने गुजरात के खिलाफ 11 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल था. इस दौरान मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा किया. जिसमें धोनी के ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा,'बुढ़ापे के बावजूद..दर्द के बावजूद..ताकत कम होने के बावजूद..एक नायक अपनी तलवार चलाना कभी बंद नहीं करता!". नीचे आप पोस्ट देख सकतें हैं.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).