Thomas Cup 2022 Final: भारतीय बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता थॉमस कप, पीएम मोदी ने दी बधाई
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने पहली बार थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया है. पीएम मोदी ने भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को बधाई देते हुए कहा " भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश उत्साहित है! हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.
Indian badminton team won Thomas Cup Final 2022 : भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने पहली बार थॉमस कप (Thomas Cup 2022) जीतकर इतिहास रच दिया है. खेल मंत्रालय ने थॉमस कप विजेता भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को 1 करोड़ का नकद इनाम देने का ऐलान किया है.
टीम इंडिया ने फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से क्लीन स्वीप किया. पहले मैच में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया. दूसरा मुकाबला डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से जीत लिया. तीसरा मैच सिंगल्स का रहा, जिसमें किदांबी श्रीकांत ने जोनातन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से शिकस्त दी.
पीएम मोदी ने भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को बधाई देते हुए कहा " भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश उत्साहित है! हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं. यह जीत कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी."
The Indian badminton team has scripted history! The entire nation is elated by India winning the Thomas Cup! Congratulations to our accomplished team and best wishes to them for their future endeavours. This win will motivate so many upcoming sportspersons.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2022 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

