क्रिकेट

ICC T20 World Cup 2022: MCG में बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच की टॉस में देरी

इस बीच खबर यह है कि स्थानीय समयानुसार 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार 2 बजे) अंपायर मैदान का आधिकारिक निरीक्षण करेंगे. इस बीच इंग्लिश कप्तान जॉस बटलर मैदान पर उपस्थित दर्शकों को सेल्फी और ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं.

ICC T20 World Cup 2022: MCG में बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच की टॉस में देरी

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में शुक्रवार को बारिश के कारण देरी हो गयी है. सुबह के मुकाबले में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच का मैच बिना टॉस के ही बारिश के कारण समाप्त हो गया था। दोनों टीमों को एक अंक-अंक मिला था. यह भी पढ़ें: उलटफेर के शिकार इंग्लैंड का मुक़ाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया से, जाने कब और कहां देखें मैच

इस बीच खबर यह है कि स्थानीय समयानुसार 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार 2 बजे) अंपायर मैदान का आधिकारिक निरीक्षण करेंगे. इस बीच इंग्लिश कप्तान जॉस बटलर मैदान पर उपस्थित दर्शकों को सेल्फी और ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं.

खबर यह भी है कि फिलहाल बारिश रुक गई है और रडार कम से कम थोड़ी देर के लिए साफ दिख रहा है. ग्राउंड स्टाफ ने दोनों रन-अप के कवर खींच लिए हैं, हालांकि पिच पर अब भी कवर है। मैदान पर कई जगह पानी है और आउटफील्ड बहुत गीला है.

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).