Video: प्रेमिका ने रिश्ता रखने से किया इंकार, लड़के ने नदी में लगाई छलांग, आत्महत्या की कोशिश
केरल के इडुक्की में एक युवक ने नदी में छलांग लगाकर उस वक्त आत्महत्या करने की कोशिश की, जब उसकी गर्लफ्रेंड ने उनसके साथ रिश्ता रखने से इनकार कर दिया. दरअसल, जब प्रेमिका को पता चला कि उसका प्रेमी पहले सी ही शादीशुदा है, तब उसने उसके साथ रिश्ता जारी रखने से इनकार कर दिया.
- Read in
- हिंदी
केरल (Kerala) के इडुक्की (Idukki) में एक युवक ने नदी में छलांग लगाकर उस वक्त आत्महत्या करने की कोशिश की, जब उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके साथ रिश्ता रखने से इनकार कर दिया. दरअसल, जब प्रेमिका को पता चला कि उसका प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है, तब उसने उसके साथ रिश्ता जारी रखने से इनकार कर दिया. रिश्ता रखने से इनकार करने के बाद मैथ्यू जॉर्ज (Mathew George) ने गुरुवार को थोडुपुझा (Thodupuzha) पुलिस स्टेशन के पास एक नदी में छलांग लगा दी. बताया जाता है कि नेदुमकंदम (Nedumkandam) की रहने वाली लड़की मैथ्यू के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी, लेकिन जब उसे पता चला कि मैथ्यू की पहली शादी से एक बच्चा भी है तो लड़की ने रिश्ते से हाथ पीछे खींच लिए. इसके बाद मैथ्यू नदी में कूद गया. हालांकि, सौभाग्य से वह पास के एक पुल के कंक्रीट के खंभे पर लटक गया. इस घटना की सूचना मिलने पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंची और उसे रेस्क्यू किया. पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2022 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

