Jai Bajrangbali in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में बजरंगबली की भक्ति में डूबे दिखे दो लड़के, अपनी सिंगिंग से बांधा समा (Watch Video)
दिल्ली मेट्रो से एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के बजरंगबली की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं और अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत रहे हैं.
Jai Bajrangbali Song in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. कभी अश्लील हरकतों तो कभी झगड़ों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले दिल्ली मेट्रो से कई बार मनमोहक नजारे भी देखने को मिलते हैं. इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो लड़के बजरंगबली (Bajangbali) की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं. सफर के दौरान ये दोनों लड़के ट्रेन के अंदर जय बजरंगबली गाना गाकर न सिर्फ हनुमान जी (Hanuman Ji) की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं, बल्कि अपनी गायकी से लोगों का दिल भी जीत रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: दिल्ली मेट्रो में भोलेनाथ के गाने पर जमकर नाचे कावड़िया, उनके डांस का वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2023 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

