क्या आपने देखी है ऐसी Z+++ सिक्योरिटी, हाथियों के झुंड की कड़ी सुरक्षा के बीच सैर करता दिखा नन्हा हाथी (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर हाथियों के झुंड और नन्हे हाथी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है, जिसमें नवजात हाथी हाथियों की झुंड की Z+++ सिक्योरिटी के बीच सैर करता नजर आ रहा है.
Elephants Viral Video: बड़े नेताओं को जेड़ प्लस सिक्योरिटी (Z+ सिक्योरिटी) दी जाती है और यह बात समझ में आती भी है, लेकिन क्या किसी जानवर की ऐसी सुरक्षा आपने देखी है? अगर आपने अब तक नहीं देखी है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथियों के झुंड (Herd of Elephants) और नन्हे हाथी (Baby Elephant) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नवजात हाथी, हाथियों की झुंड की Z+++ सिक्योरिटी के बीच सैर करता नजर आ रहा है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- प्यारे नवजात शिशु को हाथियों के झुंड से बेहतर सुरक्षा पृथ्वी पर कोई नहीं दे सकता. यह जेड +++ है. सत्यमंगलम कोयंबटूर रोड का बताया जा रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 25k व्यूज मिल चुके हैं. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
देखें वीडियो-
No body on earth can provide better security than an elephant herd to the cute new born baby. It’s Z+++.
Said to be from Sathyamangalam Coimbatore road. pic.twitter.com/iLuhIsHNXp
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

