देश

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पहले का Video आया सामने, CCTV में नजर आए पीछा करते कार सवार

एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें मूसेवाला की एसयूवी नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनकी हत्या से पहले का है.

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पहले का Video आया सामने, CCTV में नजर आए पीछा करते कार सवार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Photo Credit : ANI)

Sidhu Moose Wala Murder CCTV: पंजाब के मानसा जिले में रविवार को हमलावरों ने मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई. इस बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें मूसेवाला की एसयूवी नजर आ रही है.

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की एसयूवी एक रास्ते से गुजरती दिख रही है और बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनकी हत्या से पहले का है. वीडियो में 2 कारें मूसेवाला की एसयूवी का पीछा करती दिख रही हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).