Man kisses King Cobra: खतरनाक किंग कोबरा सांपों से घिरा शख्स, बेखौफ होकर किया नागराज को किस (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर किंग कोबरा सांपों से घिरे शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो खतरनाक नागराज को किस करता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि इस शख्स ने तो पागलपन की हद कर दी है.
Man kisses King Cobra Viral Video: दुनिया भर में पाई जाने वाली सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियों में किंग कोबरा (King Cobra) को जहरीला और पल भर में जान लेने वाला माना जाता है. अगर इस सांप (Snake) ने गलती से भी किसी को काट लिया तो पल भर में उसकी मौत निश्चित है, लेकिन कई लोग बेखौफ होकर किंग कोबरा जैसे सांपों के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर किंग कोबरा सांपों (King Cobra Snakes) से घिरे शख्स का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो खतरनाक नागराज को किस करता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि इस शख्स ने तो पागलपन की हद कर दी है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @earth.reel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें शख्स पांच-पांच किंग कोबरा के साथ ऊटपटांग हरकतें करता दिख रहा है. इसके बाद अचानक से वो कोबरा सांप के फन को किस करने लगता है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह बेवकूफी की हद है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- बच गया वरना मुंह पर ही कोबरा किस कर लेता. यह भी पढ़ें: Man Catches Huge Cobra: शख्स ने नंगे हाथों से पकड़ा विशाल कोबरा, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2023 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

