Uttarakhand Hemkund Sahib: चमोली के हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, रोजाना 3,500 लोग कर सकते है दर्शन -Video
उत्तराखंड के चमोली में पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है. रोजाना लगभग 3, 500 श्रद्धालु दर्शन कर सकते है.
उत्तराखंड के चमोली में सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के कपाट आज खोल दिए गए. इसके साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा का आरंभ हो गया है. हेमकुंड साहिब परिसर में स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट गुरुवार 23 मई की सुबह 11 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. ऐसा पहली बार हुआ है जब लोकपाल मंदिर के कपाट हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के साथ नहीं खुले. पीढ़ियों से चली परंपरा के अनुसार अब तक दोनों धाम के कपाट एक ही दिन खोले और बंद किए जाते रहे हैं. बताया जा रहा है की रोजाना 3,500 श्रद्धालु दर्शन कर सकते है. श्रद्धालुओं की पुरी व्यवस्था की गई है. पुलिस से लेकर बचाव दल भी पूरी तरह से मुस्तैद है.यह भी पढ़े :Narada Jayanti 2024 Messages: नारद जयंती की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
देखें वीडियो :
#WATCH चमोली, उत्तराखंड: गुरुद्वारा तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट खोले गए। pic.twitter.com/qIcYMMfr0E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

