BREAKING: यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया, सांपों के जहर की तस्करी के मामले में कार्रवाई
यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि रेव पार्टी मामले में पुलिस ने ये कार्रवाई की है.
यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि रेव पार्टी में सांप का जहर इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने ये कार्रवाई की है. आज उन्हे कोर्ट में पेश किया जाएगा. बीते दिनों नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया था.
इससे पहले एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम और गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है. सूत्रों के मुताबिक नोएडा के सर्फाबाद गांव में स्थित फार्म हाउस में उनको पूछताछ के लिए ले जाया गया है. यूट्यूबर पर पार्टी में सांपों के जहर के इस्तेमाल करने का बड़ा आरोप लगा है.
Noida Police arrests YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav. He will be presented in the Court today: DCP Noida Vidya Sagar Mishra
Further details awaited.
(file pic) pic.twitter.com/ZVxh7rM5rK
— ANI (@ANI) March 17, 2024
8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में केस दर्ज किया था. इस मामले में एल्विश यादव भी आरोपी हैं. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. इसमें राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ शामिल हैं.
मामला सामने आने के बाद एल्विश ने अपनी सफाई देते हुए इंस्टा पर वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था- मेरे खिलाफ जितने भी चीजें चल रही हैं. वो फेक हैं और मेरा इसमें कोई लेना देना नहीं है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

