Bihar विधानसभा में तेजस्वी यादव के अभिभाषण के दौरान हंगामा, हाथ में कुर्सी उठाए नजर आए विपक्षी नेता
बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के नेता हाथ में कुर्सी उठाते हुए देखे गए.
पटना: छपरा शराबकांड (Chapra Liqour Death) पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा. बिहार में शराबबंदी कानून और सारण जिले में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत को लेकर बिहार विधानसभा (Bihar Assembly Session Update) में तीसरे दिन भी हंगामा देखने को मिल रहा.
मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के सदस्यों ने इस मुद्दे पर नारेबाजी की. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में विपक्षी सदस्यों को लेकर की गई टिप्पणी पर माफी की मांग कर रहे. विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी विधायकों से प्रश्नकाल चलाने में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर बात की जाएगी, लेकिन सदन चलने दिया जाए. हालांकि, विपक्षी विधायकों ने शोर-शराबा बंद नही किया.
बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के नेता हाथ में कुर्सी उठाते हुए देखे गए.
#WATCH बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के नेता हाथ में कुर्सी उठाते हुए देखे गए। pic.twitter.com/dZPKyyfU2X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

