देश

Vehicle Scrappage Policy: सड़कों पर 15 साल पुरानी गाड़ियां पकड़े जाने पर सीधे स्क्रैप में भेजी जाएंगी, नियम आज 1 अप्रैल से लागू

प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने फैसला लिया है कि 15 साल पुरानी गाड़ियां सड़कों पर नहीं चलेगी. मोदी सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला आज एक अप्रैल से लागू हो रहा है.

Vehicle Scrappage Policy: सड़कों पर 15 साल पुरानी गाड़ियां पकड़े जाने पर सीधे स्क्रैप में भेजी जाएंगी, नियम आज 1 अप्रैल से लागू
(Photo Credit : Twitter)

Vehicle Scrappage Policy: प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) ने  फैसला लिया है कि 15 साल पुरानी गाड़ियां सड़कों पर अब नहीं चलेगी. मोदी सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला आज एक अप्रैल से लागू हो रहा है. ऐसे में यदि आपकी गाड़ी 15 साल पुरानी है तो आप सावधान होकर सड़क पर निकलना. क्योंकि ट्रेफिक पुलिस आपकी गाड़ी पकडती है और जांच में आपकी गाड़ी 15 साल पुरानी पाई जाती है तो ट्रैफिक पुलिस देर ना करते हुए आपकी गाड़ी सीधे स्क्रैप  में भेज देगी.

बता दें कि केंद्र  कि मोदी सरकार ने कुछ महीने पहले लाखों घिसे-पिटे सरकारी वाहनों को भारतीय सड़कों से कम करने के उद्देश्य से एक मसौदा अधिसूचना (Draft Notification) जारी  किया, जिसमें 15 साल से अधिक पुराने सरकारी वाहनों  का रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं होगा. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि यह 1 अप्रैल, 2023 से लागू होगा. इसके साथ ही निगम और परिवहन विभाग को भी 15 साल से पुराने बसों और गाड़ियों को कबाड़ करना अनिवार्य है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).