देश

UP: अतीक अहमद की बहन ने योगी के मंत्री पर लगाया आरोप, कहा- उधार लिए 5 करोड़ रुपए, अब नहीं उठा रहे फोन

अतीक अहमद की बहन आयशा ने योगी सरकार के मंत्री नंदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आयशा ने कहा, 'मंत्री नंदी ने हमारे भाई अतीक अहमद से करीब 5 करोड़ रुपए उधार लिया था."

UP: अतीक अहमद की बहन ने योगी के मंत्री पर लगाया आरोप, कहा- उधार लिए 5 करोड़ रुपए, अब नहीं उठा रहे फोन

अतीक अहमद की बहन आयशा ने योगी सरकार के मंत्री नंदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आयशा ने कहा, 'मंत्री नंदी ने हमारे भाई अतीक अहमद से करीब 5 करोड़ रुपए उधार लिया था. हम अपनी भाभी के साथ अपने भाई से मिलने गुजरात गए थे तो भाई ने कहा था कि शाइस्ता, नंदी से हमारा उधार पैसा मंगवा लो. नंदी हमारा फोन नहीं उठा रहे हैं और ना बात कर रहे हैं. हमारी भाभी को इसीलिए साजिश में फंसाया गया क्योंकि वह मेयर का चुनाव लड़ रहीं थीं. शाइस्ता की लोकप्रियता बढ़ने के कारण अभिलाषा नंदी नहीं चाह रहीं कि वह BSP से मेयर का चुनाव लड़ें."

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद पूर्व सांसद और हिस्ट्रीशीटर अतीक अहमद चर्चा में बना हुआ है. इस हत्याकांड में सीधे तौर पर उसका और उसके परिजनों का नाम सामने आ रहा है. अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी को अपने भाई के एनकाउंटर का डर सता रहा है. उनका कहना है कि पुलिस अतीक का एनकाउंटर कर सकती है. ये एनकाउंटर पूछताछ के बहाने हो सकता है और इसे जेल से बाहर लाकर अंजाम दिया जा सकता है.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2023 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).