President Draupadi Murmu in Port Blair: पोर्ट ब्लेयर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ऐतिहासिक सेलुलर जेल का किया दौरा (Watch Tweet)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पोर्ट ब्लेयर में ऐतिहासिक सेलुलर जेल का दौरा किया. यहां उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति मुर्मू ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की कोठरी का भी दौरा किया.
President Draupadi Murmu in Port Blair: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पोर्ट ब्लेयर में ऐतिहासिक सेलुलर जेल का दौरा किया. यहां उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति मुर्मू ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की कोठरी का भी दौरा किया. उन्होंने इस पल से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. बता दें, राष्ट्रपति बनने के बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यह उनकी पहली यात्रा थी. राष्ट्रपति मुर्मू 20 फरवरी को इंदिरा पॉइंट (भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु) और कैंपबेल खाड़ी का भी दौरा करेंगी. 21 फरवरी को राज निवास, पोर्ट ब्लेयर में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी. वह 23 फरवरी को पोर्ट ब्लेयर से रवाना होंगी.
इस खबर से जुड़ा ट्वीट देखें:
"President Droupadi Murmu visited the historic Cellular Jail in Port Blair and laid a wreath at the Martyr’s Column. She also visited the cell of the great freedom fighter Veer Savarkar. She shared her experience and wrote an inspiring message in the visitors' book at the… pic.twitter.com/PBHENz84fu
— Press Trust of India (@PTI_News) February 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

