UP Elections: जयंत चौधरी की पत्नी चारू का हल्ला बोल, कहा- मेरे पति पर इतनी लाठियां बरसाने का क्या मतलब था
राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी जयंत सिंह की पत्नी चारु चौधरी का एक वीडियो रालोद के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया है. इसमें वह योगी सरकार से जयंत सिंह पर बरसाई गई लाठियों का जवाब मांग रही हैं.
UP Assembly Elections 2022, 11 फरवरी: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख चौधरी जयंत सिंह (Jayant Chaudhary) की पत्नी चारु चौधरी (Charu Chaudhary) का एक वीडियो रालोद के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया है. इसमें वह योगी सरकार (Yogi Government) से जयंत सिंह पर बरसाई गई लाठियों का जवाब मांग रही हैं.
वायरल वीडियो में चारू चौधरी ने कहा- क्या मतलब था मेरे पति पर इतनी लाठियां बरसाने की. गुंडा है वह... मवाली है... क्या गलती किया था जयंत चौधरी ने. आपका मन चाहा तो आपने उन पर लाठियां बरसा दीं. मुझे पूरा भरोसा है कि उन लाठियों का पूरा हिसाब पश्चिम उत्तर प्रदेश आपको देगा."
उत्तर प्रदेश के 11 जिलों ने तो कल जवाब दे दिया, बाकी उत्तर प्रदेश भी वोट की चोट से जवाब देगा चौधरी साहब पर पड़ी हर लाठी का, किसानों पर हुए हर अत्याचार का।#UPElections22 #Vote4RLD pic.twitter.com/ZtCMxnlff5
— Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) February 11, 2022
रालोद के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीच किया गया "उत्तर प्रदेश के 11 जिलों ने तो कल जवाब दे दिया, बाकी उत्तर प्रदेश भी वोट की चोट से जवाब देगा चौधरी साहब पर पड़ी हर लाठी का, किसानों पर हुए हर अत्याचार का."
जयंत चौधरी पर लाठी चलाना याद है़
750 किसानों की शहादत आज भी याद है़ pic.twitter.com/aZjkK363Pz
— 🇮🇳Mr.110🇮🇳 (@mikky7212) February 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

