देश

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के बाद जयशंकर ने कांग्रेस-डीएमके पर बोला हमला, कहा- कच्चाथीवू मुद्दे पर जनता को जवाब दें- VIDEO

विदेश मंत्री और बीजेपी नेता डा. एस जयशंकर ने कच्चाथीवू मुद्दे पर कांग्रेस और DMK का घेराव किया है. उन्होंने दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 1974 में भारत और श्रीलंका ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए.

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के बाद जयशंकर ने कांग्रेस-डीएमके पर बोला हमला, कहा- कच्चाथीवू मुद्दे पर जनता को जवाब दें- VIDEO
(Photo : X)

Lok Sabha Election 2024: विदेश मंत्री और बीजेपी नेता डा. एस जयशंकर ने कच्चाथीवू मुद्दे पर कांग्रेस और DMK का घेराव किया है. उन्होंने दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 1974 में भारत और श्रीलंका ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस दौरान समुद्री सीमा खींचते समय में कच्चाथीवू द्वीप को श्रीलंका को दे दिया गया. जयशंकर ने कहा कि हम जानते हैं कि यह किसने किया और किसने इसे किसने छुपाया. जनता को यह जानने का अधिकार है कि यह स्थिति कैसे उत्पन्न हुई. कांग्रेस और DMK ने इस मामले को इस तरह से लिया है, मानो इस पर उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).