MP: पन्ना जिले के कलेक्टर संजय मिश्रा की लोगों से अपील, BJP को अगले 25 साल तक सत्ता में बनाये रखें, कांग्रेस भड़की, पूछे ये सवाल (Watch Video)
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के कलेक्टर संजय मिश्रा का एक सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ है. वीडियो में वे बीजेपी को अगले 25 साल तक सत्ता में बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. कलेक्टर संजय मिश्रा का वीडियो वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने विरोध जताए हुए सवाल उठाया है.
- Read in
- हिंदी
Collector Sanjay Mishra Video: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के कलेक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) का एक सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ है. वीडियो में वे बीजेपी को अगले 25 साल तक सत्ता में बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. कलेक्टर संजय मिश्रा का वीडियो वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने विरोध जताए हुए सवाल उठाया है. कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कलेक्टर संजय मिश्रा का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि 'ये कलेक्टर है या बीजेपी एजेन्ट❓ पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा चरण चुंबन में इतने मस्त हैं कि बीजेपी के 25 साल तक सत्ता में रहने का भाषण दे रहे हैं. मुख्यसचिव पन्ना कलेक्टर के इस कदाचरण पर कुछ बोलेंगे या फिर से सेवावृद्धी के लोभ में अपने कैरियर पर ये दाग सहेंगे.
दरअसल पन्ना जिले के कलेक्टर संजय मिश्रा विकास यात्रा के दौरान अमानगंज में पंचायत चुनाव के एक सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने कहा कि यह अपील की. वहीं पंचायत चुनाव के दौरान एक पार्टी का समर्थन करने पर जबलपुर हाई कोर्ट ने इनपर तल्ख़ टिप्पणी की थी.
Video:
"अगले 25 साल तक यह (भाजपा) सरकार रहेगी। आपको किसी के भटकाने और भुलावे में नहीं आना हैं।"
पन्ना कलेक्टर, संजय मिश्र।
विकास यात्रा के दौरान अमानगंज की सभा में बोले DM।
पंचायत चुनाव के दौरान एक पार्टी का समर्थन करने पर जबलपुर हाई कोर्ट ने इनपर तल्ख़ टिप्पणी की थी। pic.twitter.com/CprqAWvzE2
— काश/if Kakvi (@KashifKakvi) February 9, 2023
Video:
ये कलेक्टर है या बीजेपी एजेन्ट❓
पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा चरण चुंबन में इतने मस्त हैं कि बीजेपी के 25 साल तक सत्ता में रहने का भाषण दे रहे हैं।
मुख्यसचिव पन्ना कलेक्टर के इस कदाचरण पर कुछ बोलेंगे या फिर से सेवावृद्धी के लोभ में अपने कैरियर पर ये दाग सहेंगे।@IASassociation pic.twitter.com/G6ZrXYbZLo
— MP Congress (@INCMP) February 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

