Mahatma Gandhi Death Anniversary 2023: पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने किया बापू को याद
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि है. 30 जनवरी साल 1948 यहीं वो दिन था, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी. पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि है. 30 जनवरी साल 1948 यहीं वो दिन था, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी. पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं और उनके गहन विचारों को याद करता हूं. मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए हैं. उनके बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जाएगा और विकसित भारत के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करते रहेंगे."
I bow to Bapu on his Punya Tithi and recall his profound thoughts. I also pay homage to all those who have been martyred in the service of our nation. Their sacrifices will never be forgotten and will keep strengthening our resolve to work for a developed India.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2023
गृह मंत्री अमित शाह ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'स्वदेशी और स्वावलंबन के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. आजादी के अमृतकाल में पूज्य बापू के स्वच्छता, स्वदेशी और स्वभाषा के विचारों को अपनाकर उन पर चलाना ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.'
स्वदेशी और स्वावलंबन के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आजादी के अमृतकाल में पूज्य बापू के स्वच्छता, स्वदेशी और स्वभाषा के विचारों को अपनाकर उन पर चलाना ही गाँधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। pic.twitter.com/ZBYH3cUg0S
— Amit Shah (@AmitShah) January 30, 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बापू ने पूरे देश को प्रेम, सर्वधर्म समभाव के साथ जीना और सत्य के लिए लड़ना सिखाया. राष्ट्रपिता, महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन.'
बापू ने पूरे देश को प्रेम, सर्वधर्म समभाव के साथ जीना और सत्य के लिए लड़ना सिखाया।
राष्ट्रपिता, महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 30, 2023
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा, "सत्य एवं अहिंसा से मानवता की शांति व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन करता हूं."
सत्य एवं अहिंसा से मानवता की शांति व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन करता हूँ।
आपका आदर्श जीवन एवं कल्याणकारी विचार हमें सदैव राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2023 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

