Snake Venom Case: सांपों वाले केस में Elvish Yadav से हुई पूछताछ, नोएडा पुलिस के सामने फिर से होंगे पेश
यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव सांप के जहर मामले में देर रात नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए. पुलिस ने उन्हें दोबारा बुलाया है. डीसीपी नोएडा हरीश चंदर ने इसकी जानकारी दी है.
उत्तर प्रदेश: यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव सांप के जहर मामले में देर रात नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए. पुलिस ने उन्हें दोबारा बुलाया है. डीसीपी नोएडा हरीश चंदर ने इसकी जानकारी दी है.
एल्विश के विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट को बारीकी से खंगाला जा रहा है. नोएडा पुलिस दीपावली के आसपास मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है. मामले को लेकर कमिश्नरेट के शीर्ष अधिकारियों ने सोमवार रात दो बजे तक बैठक की. इसके बाद जांच तेजी से आगे बढ़ रही है.
नोएडा पुलिस ने बीते शुक्रवार को एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ रेव पार्टी आयोजित करने, उसमें सांपों का जहर सप्लाई करने और विदेशी लड़कियां उपलब्ध कराने का केस दर्ज किया था. इनमें से पांच आरोपी अभी न्यायिक रिमांड पर हैं.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)