MP DA Hike: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 42% महंगाई भत्ता, CM शिवराज ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. अब राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. अब राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा. 42% महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा, जो अगस्त से दिया जाएगा. छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी. 1 जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूरे करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान दिया जाएगा.
हमारी सरकार सदैव से कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। कर्मचारियों के हित में हमने अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं।
पिछले दिनों मैंने घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देंगे, इसी तारतम्य में हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता… pic.twitter.com/zbmTJ3fQjY
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) July 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2023 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

