जरुरी जानकारी

India Post GDS Result 2022: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखे नतीजे

आईपीपीबी ने राज्यवार चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिसमें चयनित उम्मीदवारों की संख्या, उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम और अलॉट हुए सर्कल की जानकारी दी गई है.

India Post GDS Result 2022: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखे नतीजे
India Post (Photo Credits: Twitter)

India Post GDS Result 2022 Declared: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती (GDS Jobs) परीक्षा 2022 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी. आईपीपीबी ने राज्यवार चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिसमें चयनित उम्मीदवारों की संख्या, उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम और अलॉट हुए सर्कल की जानकारी दी गई है.

    1. सबसे पहले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं.
    2.  होम पेज पर, करियर सेक्शन में जाएं और करेंट ओपनिंग खोलें.
    3. इसके बाद आपको करंट ओपनिंग में 'Results of Engagement of Grameen Dak Sevaks to IPPB' लिंक पर क्लिक करना होगा.
    4.  स्क्रीन पर सर्कल वाइज चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट खुल जाएगी.
    5.  यहां Ctrl+F टाइप करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें.
    6.  इस लिस्ट को डाउनलोड करें व आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).