Aadhaar Card for Foreign Nationals: भारत में रहने वाले विदेशी भी बनवा सकेंगे आधार कार्ड, ये है शर्त
भारत में रहने वाले विदेशी भी अब आसानी से आधार कार्ड बना सकते हैं. भारत सरकार ने विदेशियों के लिए भी आधार कार्ड जारी करने का ऐलान किया है.
Aadhaar Card for Foreign Nationals: आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारत के सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक हैं. तमाम जरूरी जरूरी कामों को करने के लिए और सरकारी स्कीम का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है. आधार कार्ड का इस्तेमाल स्कूल और कॉलेज में एडमिशन कराने, बैंक में खाता खुलवाने के लिए, प्रॉपर्टी खरीदने आदि जैसे कई जरूरी कामों के लिए किया जाता है. भारत सरकार देश में रहने वाले विदेशियों (Resident Foreigners) को भी आधार की सुविधा देती है.
भारत में रहने वाले विदेशी भी अब आसानी से आधार कार्ड बना सकते हैं. भारत सरकार ने विदेशियों के लिए भी आधार कार्ड जारी करने का ऐलान किया है. सरकार के नियम के अनुसार जो विदेशी भारत में 12 महीनों में 182 या उससे अधिक दिन से रह रहे हैं वे आधार कार्ड बना सकते हैं.
#ListOfAcceptableSupportingDocuments
Resident Foreigners may also get Aadhaar, provided they have stayed for 182 days or more in the last 12 months from the date of application.
For more details- https://t.co/vudrOTyVhF pic.twitter.com/rxrSz6Qxzr
— Aadhaar (@UIDAI) June 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2023 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

