देश

Fitch Ratings: भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए तैयार, फिच ने अपनी रिपोर्ट में किया दावा

फिच रेटिंग्स ने कहा है कि भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बने रहने के लिए तैयार है. रेटिंग एजेंसी ने स्थिर दृष्टिकोण के साथ भारत की दीर्घकालिक विदेशी-मुद्रा जारीकर्ता डिफ़ॉल्ट रेटिंग (IDR) को 'बीबीबी (माइनस)' पर भी पुष्टि की है.

Fitch Ratings: भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए तैयार, फिच ने अपनी रिपोर्ट में किया दावा
Fitch (Photo Credit: @airnewsalerts)

फिच रेटिंग्स ने कहा है कि भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बने रहने के लिए तैयार है. रेटिंग एजेंसी ने स्थिर दृष्टिकोण के साथ भारत की दीर्घकालिक विदेशी-मुद्रा जारीकर्ता डिफ़ॉल्ट रेटिंग (IDR) को 'बीबीबी (माइनस)' पर भी पुष्टि की है. फिच का अनुमान है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि साल 2024 में संतुलित रहेगी. फिच ने मंगलवार को कहा कि भारत अगले कुछ सालों तक दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यस्था बना रहेगा. साथ ही फिच ने भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2024 में 6.9 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान भी जताया है. फिच ने कहा कि निवेश एक प्रमुख विकास चालक बने रहने की संभावना है, क्योंकि सरकार का पूंजीगत व्यय अभियान जारी रहने की संभावना है और निजी निवेश में धीरे-धीरे तेजी आनी चाहिए.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2024 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).