Fire in Delhi Hospital: नए साल पर बड़ा हादसा, दिल्ली के अस्पताल में लगी भीषण आग, झुलसकर 2 लोगों की मौत
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में नए साल के पहले ही दिन बड़ा हादसा हुआ. यहां एक नर्सिंग होम में आग लग गई. हादसे में अस्पताल में भर्ती दो लोगों की तो मौत हो गई.
Fire in Delhi Hospital: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में नए साल के पहले ही दिन बड़ा हादसा हुआ. यहां एक नर्सिंग होम में आग लग गई. हादसे में अस्पताल में भर्ती दो लोगों की तो मौत हो गई, वहीं छह लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला है.
यह घटना सुबह करीब सवा पांच बजे की है. उस समय अस्पताल में भर्ती मरीज से लेकर ज्यादातर स्टॉफ तक सो रहे थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है. दमकल कर्मियों के मुताबिक आग काबू हो चुकी है, लेकिन अभी भी कई जगह से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं.
दिल्ली- नए साल के पहले दिन बड़ा हादसा, ग्रेटर कैलाश के नर्सिंग होम में लगी आग; 2 लोगों की मौत #Delhi @NeerajGaur_ pic.twitter.com/clvUDZGVE3
— Zee News (@ZeeNews) January 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2023 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

