Amul Organic Atta: अब ऑर्गेनिक आटा भी बेचेगा अमूल, जल्द ही बाजार में और प्रोडक्ट उतारेगी कंपनी
दूध और मक्खन जैसे कई डेयरी प्रोडक्ट बेचने वाली Amul ने किराना मार्केट में एंट्री कर ली है. फिलहाल अमूल ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट कैटेगरी में ही काम करेगी.
Amul Organic Atta: दूध और मक्खन जैसे कई डेयरी प्रोडक्ट बेचने वाली Amul ने किराना मार्केट में एंट्री कर ली है. फिलहाल अमूल ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट (Amul Organic Product) कैटेगरी में ही काम करेगी. कंपनी ने अपने अमूल ब्रांड के तहत ही ऑर्गेनिक आटा को लॉन्च (Amul Organic Atta Launch) किया है. जल्द कंपनी कई और प्रोडक्ट भी बाजार में उतारेगी. अमूल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है.
अमूल ने ट्विटर पर लिखा- "गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सलाह पर कंपनी ने अमूल ऑर्गेनिक गेहूं आटा लॉन्च किया है. इसके अलावा कंपनी किसानों को सस्ते में परीक्षण सुविधा देने के लिए देशभर में 5 जैविक परीक्षण प्रयोगशालाएं भी स्थापित कर रहा है."
On advice of Shri @amitshah, HM & Co-op Minister #Amul launched its 1st organic product, Amul Organic Wheat Atta by Chairman - Amul Dairy, Sh Ramsinh and BOD. Amul is also setting up 5 organic testing labs to provide affordable testing for farmers. @PMOIndia @CMOGuj @rssamul pic.twitter.com/hpKLJGRGkY
— Amul.coop (@Amul_Coop) May 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2022 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

